यात्रा रूटों पर क्षतिग्रस्त पड़े हैं शौचालय

Spread the love

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा शुरू होने में मात्र कुछ दिन का समय शेष रह गया है लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अभी तक धामों और यात्रा रूटों पर मूलभूत सुविधाओं को ही दुरुस्त नहीं किया गया है। स्थिति यह है कि गंगोत्री धाम से जनपद मुख्यालय तक विभिन्न विभागों की ओर से बनाए गए शौचालय जर्जर हो गए हैं। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा रूटों और धामों में सबसे अधिक यात्रियों को शौचालय की समस्या से जूझना पड़ता है। यात्रा को लेकर गत वर्षों में शौचालयों का निर्माण तो यात्रा रूट और गंगोत्री धाम में कर दिया गया है। लेकिन उनमें अभी तक पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई हैै। गंगोत्री धाम में घाटों के किनारे बने शौचालयों में पानी के पाइप ही गायब है। वहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साथ ही यात्रा रूटों पर पर्यटन विभाग और जिला पंचायत की ओर से शौचालयों का निर्माण किया गया लेकिन कहीं पर भी पानी की सुविधा नहीं है। साथ ही कई ऐसे स्थानों पर बनाए गए हैं जहां पर पानी की आपूर्ति की किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। साथ ही कई स्थानों पर पूर्व में बनाए गए शौचालय टूट गए हैं। ऐसी स्थिति में चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *