पूरे विश्व में फहराएंगे सनातन की पताका रू रविंद्रपुरी

हरिद्वार। अखिल भारतीय सनातन परिषद की पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में हुई बैठक में सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने ड़ सुनील कुमार बत्रा को परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और सनातन को मजबूत करने के लिए अखिल भारतीय सनातन परिषद का गठन किया गया था, जो अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी विस्तार ले रही है। उन्होंने कहा कि परिषद के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और सनातन को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में सनातन की पताका को फहराया जाएगा। इसके लिए पूरी निष्ठा कर्मठता से कार्य किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमहंत राम रतन गिरी ने कहा कि जो भी पदाधिकारी परिषद में जुड़ रहे हैं वह लगातार सनातन की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। जिम्मेदारी मिलने पर प्रो़ ड़ सुनील कुमार बत्रा ने श्रीमहंत रविन्द्र पुरी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *