गोपीनाथ मंदिर में रुद्र महाभिषेक अनुष्ठान संपन्न

Spread the love

चमोली। प्रसिद्घ गोपीनाथ मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय रुद्र महाभिषेक सोमवार को संपन्न हो गया है। इस अवसर पर महायज्ञ का भी आयोजन किया, जिसमें हजारों मंत्रों से आहुतियां दी गयी। महाकाल बाबा के सानिध्य में आयोजित रुद्रमहाभिषेक अनुष्ठान और यज्ञ के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य भीम सिंह नेगी, अमित रावत, रुद्रनाथ के पुजारी डा़ अरविंद भट्ट ने बताया कि गोपीनाथ, रुद्रनाथ मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय रुद्र महाभिषेक अनुष्ठान कश्मीर, इंदौर सहित भारत के विभिन्न राज्यों के विद्वत ब्राह्मणों ने महाकाल बाबा के सानिध्य में संपन्न कराया। इस अनुष्ठान में हजारों श्रद्घालु शामिल रहे। अनुष्ठान संपन्न होने पर हजारों मंत्रों के साथ आहुतियां दी गई। आयोजन समिति के सदस्य भीम सिंह नेगी ने बताया महाकाल बाबा के सानिध्य में आयोजित रुद्राभिषेक और यज्ञ विश्व कल्याण के लिए किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *