Uncategorized

रूद्रप्रयाग पहुंचने पर सतपाल महाराज का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पीआरओ राय सिंह नेगी के सुपुत्र के विवाह में हुए शामिल
रूद्रप्रयाग। प्रदेश के पर्यटन व सिचाई मंत्री सतपाल महाराज का रूद्रप्रयाग पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्री महाराज आज अपने पीआरओ राय सिंह नेगी के सुपुत्र गुलाब सिंह के विवाह समारोह में जनपद रूद्रप्रयाग स्थित किमाणा के ग्राम-कूड़ी पहुंचे और वर-वधू को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। रूद्रप्रयाग पहुचने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, भाजपा जिला महामंत्री विक्रम कण्डारी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्तवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सतेराखाल, गम्भीर बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, भाजपा मण्डल अध्यक्ष तिलवाड़ा अमित रावत, दीप राज बंगारी, समेत कार्यकताओं ने भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!