शरीर को निरोग रखने के लिए रन फॉर योगा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत एक सप्ताह तक चलने वाले योग पूर्वाभ्यास के छठे दिन जनपद के छह स्थानों पर रन फॉर योगा व योगाभ्यास किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में 466 लोगों ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के दिशा-निर्देशन पर अलग-अलग स्थानों पर सुबह सात से आठ बजे तक आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। रन फॉर योगा को एजेंसी चौक पौड़ी में खेल अधिकारी गिरीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो माल रोड होते हुए धारा रोड से अपर बाजार होकर एजेंसी चौक में समाप्त हुई। रन फॉर योगा कार्यक्रम में 180 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वहीं अन्य स्थानों पर आयोजित हुए योगाभ्यास कार्यक्रमों में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर 95, वीएनए माला यमकेश्वर 34, राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली 35, टीसीजी इंटर कॉलेज सिम्मलचौड़ कोटद्वार 97 और सिद्धबली मंदिर परिसर कोटद्वार में 25 लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में योगा प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित अन्य योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक दीपक सिंह, गीता देवी, इमरान अहमद, आमोद नेगी, रविंद्र, सतीश कोहली, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *