बिग ब्रेकिंग

क्रेमलिन पर ड्रोन हमला, रूस आतंकी कृत्य करार दिया; यूक्रेन ने किया आरोपों का खंडन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

मॉस्को , एजेंसी। रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की है। उसने इसे एक आतंकवादी कृत्य करार दिया है। रूस ने यह भी कहा है कि उसे जवाब देने का अधिकार है। दरअसल, आरोप यह है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की साजिश रची जा रही है। इसी के तहत रूसी के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाया गया।
क्रेमलिन पर रूस के ड्रोन हमले के आरोपों पर यूक्रेन ने भी प्रतिक्रिया दी। यूक्रेन ने कहा कि रूस बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन किसी भी हमला नहीं करता। हम अपनी रक्षा के लिए युद्ध लड़ रहे हैं। हम रूसी संघ के क्षेत्र पर हमला नहीं करते।
क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था। उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन का आवास था। ड्रोंस को मार गिराया गया है। हम इसे एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य मानते हैं। यह रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक प्रयास था। हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
पुतिन की हत्या करने की साजिश के तहत रूसी राष्ट्रपति के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई। इसका आरोप यूक्रेन पर लगा है। राहत की बात यह है कि पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हमले की कोशिश बीती रात की गई। क्रेमलिन का कहना है कि नौ मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है। हमले के बावजूद नौ मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!