पीएम मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री लावरोव, बोले- भारत कर सकता है यूक्रेन विवाद में मध्यस्थता

Spread the love

नई दिल्ली , एजेंसी। यूक्रेन के साथ युद्घ के बीच भारत दौरे पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले वह अपने समकक्ष ड़ एस जयशंकर से भी मिले थे।
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने से पहले एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत मस्को और कीव के बीच मध्यस्थता कर सकता है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच अभी तक हुईं वार्ताएं युद्घ समाप्त करने के लिए समाधान तक पहुंचने में असफल रही हैं। बता दें कि भारत आने से पहले सर्गेई लावरोव चीन की आधिकारिक यात्रा पर गए हुए थे।
रूस और यूक्रेन के बीच विवाद के समाधान के लिए भारत के मध्यस्थता करने की संभावनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत एक महत्वपूर्ण देश है। लावरोव ने कहा, श्अगर भारत ऐसी भूमिका निभाना चाहता है जो समस्या को हल कर सके़.़ अगर अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों की ओर भारत की स्थिति न्यायपूर्ण और उचित समझ वाली है, तो यह ऐसे मामलों में सहयोग कर सकता है।श्
लावरोव गुरुवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए थे। उन्होंने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की सराहना की और भारत पर अमेरिका के दबाव, बिजली की बढ़ती कीमतें और रूस पर प्रतिबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। भारत-रूस संबंधों पर अमेरिकी दबाव के असर को लेकर उन्होंने कहा कि यह भागीदारी को प्रभावित नहीं करता है। हमारी भागीदारी अप्रभावित रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *