Uncategorized

साल के 82 नग के साथ लोडर चालक गिरफ्तार, 6के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-निजी भूमि पर साल के 52 पेड़ों पर चली आरी
विकासनगर। डाकपत्थर पुलिस ने राजावाला क्षेत्र में निजी भूमि पर हरे पेड़ों के काटे जाने की सूचना पर छापेमारी की। मौके पर पहुंची पुलिस को साल के 52 पेड़ काटे हुए मिले। जिनके 82 नग बनाकर उनकी सप्लाई की जाने की तैयारी थी। मौके पर पुलिस ने लोडर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ करने पर इस मामले में भूस्वामी सहित पांच अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। लोडर चालक को पुलिस ने कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। सोमवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली की राजावाला में बड़े पैमाने पर साल के पेड़ों का अवैध कटान किया जा रहा है। मौके पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर कुंदनलाल ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी में 52 साल के पेड़ों का काटा जाना पाया गया। जिनकी सप्लाई के लिए 82 नग बनाये गये थे। मौके पर पुलिस ने लकड़ी की सप्लाई करने के लिए पहुंचे लोडर चालक रिजवान पुत्र हनीफ निवासी बरोटीवाला को गिरफ्तार किया। इस दौरान चालक ने बताया कि भूमि निजी है जिसमें पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग से ली गयी। जिस पर पुलिस ने क्षेत्रीय लेखपाल और वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग से पेड़ों को काटे जाने की अनुमति नहीं दी गयी। कहा कि साल प्रतिबंधित प्रजाति का पेड़ है। जिसकी अनुमति दी ही नहीं जा सकती। उधर राजस्व उपनिरीक्षक ने उक्त भूमि को निजी भूमि बताया। लेकिन निजी भूमि पर भी प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ नहीं काटे जा सकते हैं। गिरफ्तार लोडर चालक रिजवान ने पूछताछ में पुलिस को बताया किउक्त भूमि संदीप कौशिक नामक व्यक्ति की है। चौकी प्रभारी कुंदनलाल ने बताया कि गिरफ्तार चालक रिजवान, भूस्वामी संदीप कौशिक सहित छह लोगों के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। लोडर को सीज कर दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। पुलिस की टीम में कांस्टेबल धर्मेंद्र, कुलवीर, सोनू व संदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!