सात दिव्यांगों व दो विद्यार्थियों को दी आर्थिक सहायता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
स्व. जीवानन्द कलावती जोशी चेरिटेवल ट्रस्ट कोटद्वार के तत्वाधान में पदमपुर सुखरौ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में सात दिव्यांगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जबकि उच्च शिक्षा में सहयोग हेतु दो छात्र-छात्राओं को भी आर्थिक सहायता दी गई।
कार्यक्रम में स्व. अतुल जोशी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। कार्यक्रम में उदयरामपुर नयावाद के पांच दिव्यांगों विनोद कुमार, भरत सिंह, दिपेन्द्र सिंह, राहुल कुमार, कमलेश, सुषमा, सचिन बौंठियाल को ढाई-ढाई हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी गई। साथ ही बीएडी की शिक्षा हेतु तबस्सूम और बीएसी एग्रीकल्चर की शिक्षा हेतु सुमित नौटियाल को आर्थिक सहायता दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. नन्दकिशोर ढौंडियाल ने कहा कि दीन दु:खियों की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रप्रकाश नैथानी ने किया। कार्यक्रम में सुरेनद्र लाल आर्य, चक्रधर शर्मा कमलेश, चक्रधर कुकरेती, हरि सिंह भंडारी, मदनमोहन सुन्दरियाल, सतीश गौड़, दौलत सिंह रावत, सुदीप बौंठियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *