सात दिवसीय एनएसएस शिविर सम्पन्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
मुख्यालय पौड़ी के बीआर मॉडर्न स्कूल के एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न हो गया है। स्वयं सेवियों ने शिविर में मिली सीख को आजीवन अपनाने का संकल्प भी लिया।
इस दौरान स्वयं सेवियों ने स्वच्छता, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, समाज में फैली विभिन्न प्रकार की कुरीतियों को दूर करने को लेकर अभियान चलाए। स्वयं सेवियों ने शिविर संपन्न होने बाद कोतवाली पौड़ी से विद्यालय परिसर के बीच कोविड जागरुकता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत इस मार्ग से आने-जाने वालों को स्वयं सेवी मास्क अपनाने, सामाजिक व शारीरिक दूरी बनाए जाने के प्रति जागरुक कर रहे हैं। विद्यालय के एनएसएस का विशेष शिविर विगत 10 मार्च को शुरु हुआ था। स्वयं सेवियों ने नशामुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित अनेक प्रकार के जागरुकता अभियान चलाए। कार्यक्रम अधिकारी पीएस पंवार ने स्वयं सेवियों को शिविर के महत्व को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *