Uncategorized

सब कार्यकर्ता मिलकर भाजपा को सर्व समाज में स्थापित करने का काम करें: रेखा वर्मा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश की सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी 2022 के चुनावों को लक्ष्य मानकर अभी से तैयारी में जुटने को कहा है। कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा सदस्य संख्या वाला राजनीतिक दल है। यदि आज हम विश्व में सबसे बड़े संख्या वाले दल के रूप में हैं इसके पीछे की ताकत भाजपा का कार्यकर्ता है। यह बात उन्होंने बुधवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कही।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और हरिद्वार जिले के संगठनात्मक प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा हम सब कार्यकर्ता मिलकर भाजपा को सर्व समाज में स्थापित करने का काम करें। बैठक की अध्यक्षता डॉ जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान और संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी द्वारा किया गया।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, विधायक आदेश चौहान, संजय गुप्ता, स्वामी यतीश्वरानंद, प्रणव सिंह चैंपियन, प्रदीप बत्रा, रुड़की मेयर गौरव गोयल, रानीपुर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, लक्सर पालिका अध्यक्ष अम्बरीष गर्ग, मानवेंद्र चौधरी, सुबोध राकेश, अनु कक्कड़, राकेश गिरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!