सभी विधानसभाओं में घूमेगा पार्टी का रथ: आप

Spread the love

बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभाओं में पार्टी का रथ घुमेगा। इस दौरान पार्टी का एजेंडा लोगों के बीच तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी 45 दिन में एक लाख नये कार्यकर्ता बनाएगी। इसके लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। पार्टी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कुमार ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस से परेशान है। वह तीसरा विकल्प तलाश रही है। आप दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश का विकास करेगी। जल्द ही सभी विधानसभाओ में पार्टी का रथ घूमेगा। सभी विधानसभाओ में आप के एजेंडे को जनता के बीच रखा जाएगा। शिक्षा स्वास्थ, बेरोजगारी को दूर करने के लिए प्रयास होंगे। उन्होंने ने बताया आप उत्तराखंड में पूरे 70 विधानसभाओं में चुनाव लडे़गी तथा विधानसभाओं की जानकारी के लिए 70 विडियो मोबाइल बैंक को संचालित किया है। इसका लाभ पार्टी को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *