सड़क हादसे में हुई मौत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के दामाद की तहरीर पर वाहन संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरुवार को नानकमत्ता के ग्राम बरकीडांडी निवासी बलवीर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा 6 अक्तूबर की शाम को वह ससुर हरबंस सिंह (60) पुत्र संतोख सिंह के साथ बाइक से आ रहे थे। खटीमा रोड पर कैलाश नदी पुल के पास वाहन संख्या यूके 06सीए9849 में सवार अज्ञात चालक ने विपरीत दिशा से आ कर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके ससुर की मौत हो गई। पुलिस ने बलवीर की तहरीर पर धारा 279, 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *