उत्तराखंड

साध्वी नर्मदा पुरी को निरंजनी अखाड़े के महंत महान की पदवी मिली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा निरंजनी में ब्रह्मलीन महंत ओमकार पुरी की शिष्या जूनागढ़ गुजरात की साध्वी नर्मदा पुरी को निरंजनी अखाड़े के महंत महान की पदवी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में शामिल संत महापुरूषों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से तिलक चादर प्रदान कर साध्वी नर्मदा पुरी का अभिषेक किया। बाघंबरी गद्दी के महंत बलवीर गिरी के संयोजन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी (निरंजनी) की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंगलवार को ब्रह्मलीन महंत ओमकार पुरी कश्मीरी बापू की प्रथम पुण्यतिथि पर विभिन्न अखाड़ों के संत महापुरूषों ने निरंजनी अखाड़े पहुंच कर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किए। इस दौरान महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि सनातन धर्म संस्ति में नारी शक्ति को पूजनीय मानते हुए सर्वोच्च स्थान दिया गया है। साध्वी नर्मदा पुरी निरंजनी अखाड़े की महंत महान के रुप में अखाड़ा और संत परंपराओं को मजबूत करेंगी। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर और भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरी और अखाड़े के सचिव महंत रामरतन गिरी ने कहा कि महंत महान साध्वी नर्मदा पुरी सनातन धर्म संस्ति के प्रचार प्रसार और निरंजनी अखाड़े की उन्नति में योगदान करेंगी। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, महंत गौरीशंकर दास, साध्वी अन्नपूर्णा गिरी, महंत केशवानंद, महंत राजगिरी, महंत राकेश गिरी, महंत आनंद गिरी, महंत राधे गिरी, महंत रवि पुरी, महंत अलोक गिरी, पंडित अधीर कौशिक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!