सागर बोले, युवा मोर्चा जुटे चुनाव तैयारियों में

Spread the love

नई टिहरी। जनपद आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और टिहरी जिले के प्रभारी सागर गोयल का युवामोर्चा के पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंबा व नई टिहरी में स्वागत किया। गोयल का चंबा बाजार में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इसके उपरांत विक्टोरिया क्रस वीर गब्बर सिंह नेगी जी तथा अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी के स्मारक स्थल पर जाकर गोयल ने पुष्प अर्पित किये। जिला मुखलय में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय नई टिहरी में पहुंचने पर भी गोयल का जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव गुसाईं ने की। जिसमें जनपद के विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष और पूर्व में दायित्व वान कार्यकर्ता का वृत्त प्रभारी गोयल ने लिया। अपने सम्बोधन में गोयल ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव और निकाय चुनाव के लिए कमर कस कर कार्य शुरू कर देना चाहिए। पार्टी को मजबूत करने के गुर उन्होंने दिए। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनहित की समस्त योजनाओं की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाय। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी टिहरी की मीडिया प्रभारी डा प्रमोद उनियाल, जिला महामंत्री उदय रावत, नगर पालिका के सभासद विजय कठैत, युवा मोर्चा के गढ़वाल सह संयोजक मनीष राणा, विकास पाल, अंकित, अनुज डबराल, व्यापार मंडल चंबा के अध्यक्ष विशन भंडारी, युवा मोर्चा के समस्त मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *