उत्तराखंड

घनसाली दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

लोस और निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकतार्रू भट्ट
नई टिहरी। अपने एक दिवसीय घनसाली दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आपसी संवाद करते हुए बूथ सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव और निकाय चुनाव के लिए जुट जाएं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। घनसाली ब्लक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का विधायक शक्तिलाल शाह व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। जिसके करीब 18 करोड़ सदस्य हैं। कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बूथों को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को कई सुझाव दिए। साथ ही उन्हें आगामी लोक सभा, पंचायत व निकाय चुनाव के लिए बूथों को मजबूत करते हुए कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में विधायक शक्तिलाल शाह ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर आगामी चुनावों में घनसाली से भाजपा को जीत दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रमुख बसुमती घनाता, जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, आनद बिष्ट, जयवीर रावत, जयेंद्र सेमवाल, जयवीर मिंया, अनिल चौहान, रामकुमार कठैत, ममता नौटियाल, नरेंद्र डंगवाल, चंद्रेश नाथ, हयात कंडारी, तेजराम सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!