शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्पति है भाजपा

Spread the love

रुद्रपुर। जनसंघ एवं भाजपा के इतिहास की जानकारी देने, पार्टी की नीतियों को बारीकी से समझाने के उद्देश्य प्रांतीय हाईकमान के आदेश पर भाजपा जिला कार्यालय में जिलेभर के मंडलध्यक्ष, विधानसभा पालक और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की कार्यशाला हुई। जिसका शुभारंभ प्रांतीय महामंत्री एवं कुमाऊं संगठन मंत्री मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, राजकुमारी गिरि, मेयर रामपाल सिंह, महामंत्री विवेक सक्सेना, हिमांशु बिष्ट ने किया। इस दौरान 28 अक्तूबर से 11 नवंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई। गुरुवार को भाजपा प्रांतीय महामंत्री एवं संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा जनसंघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक भाजपा का सफर स्वर्णिम रहा है। पार्टी ने राष्ट्रहित की सोच के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया है। इसका परिणाम यह रहा देश की सबसे बड़ी पार्टी उभर कर निकली। कहा अन्य राजनीतिक पार्टियां धरना-प्रदर्शन और चुनाव लड़ने तक ही सीमित है। जबकि भाजपा भारतीय संस्कृति, हिंदुत्व और देश सेवा की भावना जागृत भी करती है। उन्होंने कहा शहीद वीरों के सपनों का भारत बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है। पूरे भारत में संगठन का एक ही स्वरूप है। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन तन्मयता से से करें। यहां कमलेंद्र सेमवाल, महिला जिलाध्यक्ष शैली फुटेला, ललित मिगलानी, ईश्वरी प्रसाद राठौर, गजेंद्र प्रजापति, अमित नारंग, योगेश वर्मा, दिनेश भाटिया, राकेश सिंह, सुनील यादव, हरीश भट्ट, भुवन जोशी, राधेश शर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *