साइबद सेल ने पीड़ित को लौटाएं 1 लाख 50 हजार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पौड़ी जिले में भी ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आप अगर जागरूक रहें तो ठगी से बच सकते हैं। साथ ही अगर आपसे ऑनलाइन फ्रॉड हो भी गया है तो सबसे पहले इस बारे में साइबर सेल को सूचित करें। इससे आपके पैसे तुरंत मिलने की उम्मीद काफी बढ़ जाती हैं। साइबर सेल कोटद्वार ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते में एक लाख पचास हजार रूपये रिफंड करवाए है।
जिले पुलिस के सोशल मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार 6 मई 2022 को विजय राठौर निवासी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल ने साइबर सेल कोटद्वार को शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन के माध्यम से प्रोडक्ट खरीदने के नाम पर उनके खाते से 1 लाख 50 हजार की धनराशि ऑनलाइन डलवाकर ठगी की गई है। साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित पैमेन्ट गेटवे/बैंक नोडल से पत्राचार आदि की कार्यवाही कर पीड़ित के खाते से निकाली गई एक लाख पचास हजार रूपये वापस कराये गये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल पर किसी भी तरह के लिंक ओर तमाम तरह के लुभावने ऑफर के मेसेज पर क्लिक न करें। किसी को भी ओटीपी शेयर न करें। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल को सूचना दें। साइबर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल राजेन्द्र सिंह खोलिया, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान, कांस्टेबल अरविन्द राय, विमला नेगी, उत्तम सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *