जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से जयानंद भारतीय मार्ग पर साइन बोर्ड लगा दिया गया है। समाज सेवी सुरेन्द्र लाल आर्य ने बोर्ड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारी जयानन्द भारतीय की स्मृति में बनाये गये मार्ग पर बोर्ड न होने से युवा पीढ़ी को उनके बार में जानकारी नहीं थी। महान विभूतियों की स्मृतियों को संजोकर रखा जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को उनके बारे में पता हो सकें।
संगठन ने महासचिव विकास आर्य ने बताया कि गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में उत्तराखण्ड रत्न कर्मवीर जयानन्द्र भारतीय की स्मृति का एक मात्र प्रतीक जयानन्द भारतीय मार्ग है, लेकिन दुर्भाग्य से दशकों पूर्व उक्त मार्ग से भारतीय के नाम का बोर्ड गायब हो गया था। जिस कारण स्थानीय लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों को यह जानकारी नहीं थी कि उक्त मार्ग महान क्रांतिकारी जयानन्द भारतीय के नाम पर दशकों पूर्व तत्कालीन नगर पालिका में बोर्ड की स्वीकृति के बाद रखा गया था। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सैनानी थे जो 6 बार जेल गए थे। उन्होंने नगर आयुक्त पीएल शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर आयुक्त कोटद्वार ने बोर्ड लगाने की प्रशासनिक अनुमति देकर संगठन का सहयोग किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष शिवकुमार, महासचिव विकास आर्य, रूबल सिंह, मीना बछवाण, विनीता भारती, सत्येन्द्र खेतवाल, विनोद कुमार, बुद्धिराम, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।