उत्तराखंड

कालेश्वर में सैनिक अस्पताल और कफारतीर में खुले सैनिक स्कूल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

चमोली। ब्लाक के कालेश्वर में सैनिक अस्पताल और नारायणबगड़ ब्लाक के कफारतीर में सैनिक स्कूल खोले जाने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को प्रेषित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन में भाजपा नेताओं नेाषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का नाम वीसी दरवान सिंह नेगी के नाम पर करने की मांग की। शुक्रवार सुबह यहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भुवन नौटियाल सहित अन्य ने वीसी दरवान सिंह नेगी के पैतृक आवास पर संग्राहलय बनाने और संग्राहलय का संचालन सेना को देने, नेगी द्वारा स्थापित कर्णप्रयाग इंटर कालेज में संग्रहालय, अडोटोरियम और स्मारक बनाने की मांगे भी रखी। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट गुरुवार देर शाम यहां पहुंचे। लोनिवि के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं ने भट्ट का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान भट्ट ने कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर वार्ता की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, केपी सती, आलम सिंह पंवार, चेतन मनोड़ी, पंकज डिमरी, रामेश्वर सती, मुरलीधर चंदोला, नवीन नवानी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!