अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के विरोध में उतरे संत

Spread the love

हरिद्वार। बैरागी र्केप में अतिक्रमण हटाने पहुंची यूपी सिंचाई विभाग की टीम को संतों के विरोध का सामना करना पड़ा। संत चलती जेसीबी में जा चढ़े। एक संत ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने तक का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस बल ने बमुश्किल संत के गले में पड़े फंदे को हटाया। कार्रवाई के लिए तैनात मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रमेशचंद ने बताया कि वार्ता के बाद चार दिन का समय संतों को दिया गया है। यूपी सिंचाई विभाग की टीम सोमवार को बैरागी र्केप स्थित अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची। बैरागी र्केप स्थित द्गिम्बर अखाड़े की तार से बनायी गयी दीवार को जेसीबी से ढहाना शुरू कर दिया। जिसको देखते ही वहां मौजूद संतों ने विरोध शुरू कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *