बिग ब्रेकिंग

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का हुआ निधन, लिवर संबंधी समस्या से थे पीड़ित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। लिवर सिरोसिस से पीड़ित अग्निवेश के कई प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वह दिल्ली के इंस्टीट्यूट अफ लिवर एंड बायिलरी सांइसेज में इलाज करवा रहे थे।
स्वामी अग्निवेश के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम 6 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने शाम 6़30 बजे अंतिम सांस ली।निधन की जानकारी देते हुए स्वामी अग्निवेश के फेसबुक पेज पर बताया गया कि उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नई दिल्ली के 7 जंतर-मंतर रोड कार्यालय पर शनिवार सुबह 11 से 2 बजे तक रखा जाएगा। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति से अग्निलोक आश्रम, बहलपा जिला गुरुग्राम में शाम चार बजे किया जाएगा।
स्वामी अग्निवेश हमेशा चर्चा में रहने वाले और समाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वालों में से थे। अग्निवेश ने 1970 में आर्य सभा नाम की एक राजनीति पार्टी बनाई थी। 1977 में वह हरियाणा विधासनभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे थे। 1981 में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापनी की थी। वहीं, स्वामी अग्निवेश ने 2011 में अन्ना हजारे की अगुवाई वाले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। स्वामी अग्निवेश ने रियलिटी शो बिग बस में भी हिस्सा लिया था। वह 8 से 11 नवंबर के दौरान तीन दिन के लिए बिग बस के घर में भी रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!