सैंपलिंग के लिए न डॉक्टर पहुंचे, न सेनेटाइज किया

Spread the love

संवाददाता, चम्पावत। कोरोना संक्रमण के बीच मदद के लिए आगे आए होटल स्वामी को अब परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन ने प्रवासियों को क्वारंटाइन तो कर दिया गया। लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी प्रवासियों की न तो जांच हो सकी है और न ही होटल को सेनेटाइजर किया जा रहा है। छह दिन पूर्व मुंबई से एक परिवार चम्पावत पहुंचा था। जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल थे। क्वारंटाइन सेंटर में उचित व्यवस्था नहीं होने पर नवीन गड़कोटी (नीलम) ने परिवार को स्वयं के होटल में रखने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने प्रशासन को परिवार के भोजन की व्यवस्था भी स्वयं करने का आश्वासन दिया। छह दिन बीतने के बाद भी प्रशासन की ओर से प्रवासियों का हाल जानने कोई नहीं आया। होटल स्वामी गड़कोटी ने कहा छह दिन बीत चुके हैं। अभी तक प्रवासियों की जांच नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से सफाई और सेनेटाइजर के लिए कोई नहीं भेजा गया है। उन्होंने प्रशासन से प्रवासियों के रहने और भोजन के अलावा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *