सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संदीप रहा अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के उपलक्ष पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पौधा रोपण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र संदीप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिविर का शुभारंभ स्वयं सेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत गाकर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. विवेक रावत ने एनएसएस के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवा सशक्तिकरण तथा सामुदायिक सेवा में इसकी भूमिका पर जोर दिया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. छाया सिंह ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती है बल्कि सामुदायिक कल्याण में हमारे और हमारे छात्र-छात्राओं की भागीदारी को भी प्रोत्साहित करती है। तत्पश्चात स्वयं सेवकों ने अपने अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत फलदार एवं छायादार वृक्षों को रोपित किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जे.सी. भट्ट द्वारा कनेर का पौधा लगाया गया। इस दौरान एनएसएस एवं स्वच्छ भारत अभियान विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र संदीप सिंह, बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा करीना एवं बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सिया, बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र अजय रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. शिवानी धूलिया सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *