संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने शहर की विभिन्न समस्याएं हल करने की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समिति काफी समय से शहर की समस्याओं के निस्तारण की मांग कर रही है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि 15 नवंबर तक शहर की विभिन्न समस्याएं हल नहीं होने पर जनता के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान नमन चंदोला ने कहा कि शहर में ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं होने से शहरवासी परेशान है। उन्होंने डीएम से जल्द ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण करवाने, भवन कर व पानी के बिलों को कम करने, जिला अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाते हुए सरकारी अनुभवी चिकित्सकों की तैनाती करने, अतिक्रमण हटाने, अपर बाजार के दुकानदारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए टैक्सियों का संचालन पूर्व की भांति एजेंसी चौक, लक्ष्मीनारायण मंदिर व अन्य स्थानों से करने की मांग उठाई। कहा कि जल्द इन समस्याओं का हल नहीं होने पर 15 नवंबर से स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *