कोटद्वार-पौड़ी

संगठन को मजबूत बनाने में जुटें कार्यकर्ता: दीप्ति

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी मंडल के शक्ति केंद्र कार्यशाला के चौथे दिवस पर शक्ति केन्द्र झंडीचौड़ और पदमपुर शक्ति केन्द्र पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं चर्चा की गई। मुख्य वक्ता राज्यमंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हर न्याय पंचायत में बूथों को सशक्त करने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गति तेजी से बढ़ी है। समाज के हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने को कहा।
मुख्य वक्ता राज्यमंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुमंखी विकास की ओर अग्रसर है। जनहित में उज्जवला योजना, मुद्रा धन योजना, आल वेदर रोड बहुआयामी योजना चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाये। क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। भाजपा भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश भर में प्रत्येक शक्ति केंद्र में चलाया जा रहा है। भाबर मंडल भी इसे प्रत्येक न्याय पंचायत एवं शक्ति केंद्र में चला रहे है। आज शक्ति केन्द्र कार्यशाला का समापन हो गया है। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष चन्द्र मोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम खंतवाल, मोहन सिंह रावत, आनंद घिंडियाल, राजेंद्र बिष्ट, अंशुल बुड़कोटी, विनोद धूलिया, आशु नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!