सैनिक आश्रितों की भर्ती रैली 17 से 26 नवंबर तक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन। गौरव सैनानियों एवं सैनिक आश्रितों के लिए गढ़वाल राइफल्स ने एक बार फिर भर्ती खोल दी है। 17 नवंबर से सैनिक जनरल डयूटी एवं लिपिक पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन जिलेवार किया जाएगा। भर्ती रैली में शामिल होने वाले सभी युवाओं के लिए कोविड-19 की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की अर्हता अनिवार्य रखी गई है।
कोविड-19 के चलते लागू किए गए लॉकडाउन से सेना की भर्ती रैलियों के आयोजन में ब्रेक लग गया था। जिसके कारण कई समय से भर्ती रैली में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवा भर्ती रैली के आयोजन की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। गढ़वाल राइफल्स की ओर से जो भर्ती रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उसमें लैंसडौन में स्थित डायस स्टेडियम में 17 नवंबर को सैनिक जीडी चमोली, 18 को उत्तरकाशी, 19 को देहरादून, बीस को टिहरी, 21 को रूद्रप्रयाग, 22 को हरिद्वार एवं 23 से 25 तक पौड़ी जनपद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। 26 को सैनिक ट्रेडमैन व 27 को सैनिक लिपिक की भर्ती का कार्यक्रम प्रस्तावित है। शारीरिक भर्ती में सफल होने वाले युवाओं की लिखित परीक्षा 31 जनवरी 2021 को होगी। भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं के लिए कोविड-19 का चिकित्सक की ओर से तीन दिन पहले प्रमाणित प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *