जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बीजीआर परिसर पौड़ी में विश्व वानिकी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने पर जोर दिया। इस मौके पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में संजना ने पहला, तनीषा ने दूसरा और प्रत्युष ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्विज में हिमांशु, अर्पिका और मनीषा, जबकि पोस्टर प्रतियोगता में मानसी, अनुसूया और खुशी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए परिसर निदेशक प्रो. पीपी बडोनी ने जल-जंगल-जमीन के संरक्षण करने पर जोर दिया। एचओडी गणित विभाग प्रो. यूसी गैरोला ने गणित व प्रकृति के बीच के आपसी तालमेल के बारे में बताया। उच्च शिखरीय पादप शोध संस्थान के निदेशक प्रो. विजयकांत पुरोहित ने कहा कि विकास की दौड़ में सर्वाधिक नुकसान पेड़ पौधों का हुआ है। ग्लोबल वार्मिंग के चलते मौजूदा समय में पेड़ों की कई प्रजातियों के अस्तिव पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया और परिसर में देवदार का पौधा लगाया। इस मौके पर एचओडी जंतु विज्ञान प्रो. एमएस बिष्ट, शिवानी उनियाल, आंचल, पिंकी, रितिका आदि मौजूद रहे।