जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मानवता की सेवा व परोपकार के लिए समर्पित संत निरंकारी मंडल ने राजकीय बेस हास्पिटल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। संत मिशन के पदाधिकारियों ने वार्डों में भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
ब्रांच प्रतिनिधि वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में संत निरंकारी मंडल के सदस्य बेस हास्पिटल में एकत्र हुए, जहां पर उन्होंने बेस हास्पिटल के प्रत्येक वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। ब्रांच के मीडिया प्रभारी आशीष कर्णवाल ने कहा कि संत निरंकारी मिशन की तरफ समाज हित में लगातार कार्य किया जा रहा है। संत निरंकारी मिशन की तरफ से कोटद्वार के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते है। कहा कि समाज सेवा के कार्य संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तहत संपन्न करवाए जाते है। इस मौके पर राजकुमार, पातीराम, निश, कमला, रजनी खरबंदा मौजूद रहे।