वाद-विवाद प्रतियोगिता में संतोष व अनामिका ने मारी बाजी

Spread the love

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित की गई प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें पक्ष में संतोष रावत व विपक्ष में अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को राजकीय इण्टर कॉलेज अधारियाखाल में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक व प्रवक्ता परितोष रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा गया। इसी क्रम में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में 30 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सें पक्ष में संतोष रावत कक्षा 9, प्रियांशु खंतवाल कक्षा12, सीमा कक्षा12, ने क्रमश: प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विपक्ष में अनामिका कक्षा 8, पावनी कक्षा 7, नितेश सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में मु.असलम अंसारी ,जयदेव रावत , अशोक भारद्वाज,अंकित नेगी, अतुल निधि गौनियाल ने निर्णायक के रुप में अपनी भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप थपलियाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से आयोजन से छात्रों को आगे आने का अवसर मिलता है। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने प्रमाणपत्र,मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
फोटो:1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *