संयुक्त जन मोर्चा ने पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की उठाई मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : संयुक्त जन मोर्चा ने शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को ठीक करने व जगह-जगह लीकेज की समस्या को जल्द हल करने की मांग की है। कहा कि शहर में कई जगहों पर पेयजल लीकेज होकर बर्बाद हो रहा है। उन्होंने शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को ठीक करते हुए लीकेज की समस्या को जल्द ठीक किया जाना आवश्यक है।
शुक्रवार को संयुक्त जन मोर्चा ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर दिक्कतें हो रही हैं। कई मोहल्लों में थोड़ी देर के लिए ही पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, जबकि सभी से एक समान पेयजल बिल वसूला जा रहा है। इस मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश बिष्ट, संयोजक सरिता नेगी, सचिव तसलीम जावेद सिद्धिकी, अनवर खान, त्रिलोक सिंह रावत, भूपेंद्र टम्टा, धर्मलाल, देवेश्वरी देवी, मंजू देवी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *