मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ज्ञानोदय हाई स्कूल सोमेश्वर में हुआ पौधरोपण

Spread the love

अल्मोड़ा। ज्ञानोदय हाई स्कूल में मेरी मांटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने छात्र छात्राओं को आजादी के वीर सपूतों तथा शहीदों के बलिदान और शौर्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारतीय ध्वज तिरंगे के बारे में भी छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद भाकुनी ने आजादी का अमृत महोत्सव और मेरी मांटी मेरा देश कार्यक्रम के बारे में छात्रों को जागरूक किया। तथा आजादी के इतिहास से जुड़ी तमाम जानकारियां दी। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के 150 से अधिक छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक संजय बोरा, अध्यक्ष सुरेश बोरा, पीटीए अध्यक्ष शंकर गिरी गोस्वामी, नवीन चंद्र पंत, आनंद सिंह बोरा, कुंदन बोरा, मोहन राणा सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *