उत्तराखंड

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ क्रस कंट्री दौड़ का आयोजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

क्रस कंट्री में चंदन, राधा, कमल, दीपक ने मारी बाजी
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला खेल विभाग और जिला प्रशासन की ओर से क्रस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। पुरुष ओपन वर्ग में चंदन कुमार यादव, महिला ओपन में राधा भट्ट, जूनियर बालक वर्ग में कमल भट्ट, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में दीपिका कनवाल पहले स्थान पर रही।
सोमवार को हुई क्रस कंट्री का चौघानपाटा से पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, किसान मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल व जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। दौड़ चौघानपाटा से करबला और करबला से वापस चौघानपाटा तक आयोजित की गई। अव्वल खिलाड़ियों को मंगलवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यहां एसएसआई सतीश कापड़ी, गिरिश मल्होत्रा, ड. जेसी दुर्गापाल, जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी, भूपेंद्र सिंह भंडारी, विक्रम भंडारी, हीरा कनवाल, लता अरोरा, लता साह, लता अरोरा, जीवन बोरा, प्रभा नेगी, ओसीन खान, मनमोहन सिंह, मेघा अल्मिया, शिवराम, रजत वर्मा, मनीष कनवाल, वंदना भंडारी, कैलाश राम आर्या, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार, मदन कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!