भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच कराने से बच रही सरकाररू खर्कवाल

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में सरकार पर कड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच को लेकर सरकार बैकफुट पर चली गई है। कहा कि घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई न हुई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। खर्कवाल ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की सभी भर्तियों की सीबीआई जांच होना जरूरी है। कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही भर्तियों में रसूखदारों की भूमिका को लेकर आवाज उठा रही है। लेकिन भाजपा अपनी गर्दन फंसते देखकर सीबीआई जांच से बच रही है। यदि वास्तव में सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस रखती है तो सीबीआई जांच कराने की हिम्मत भी दिखाए। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई भर्ती संदिग्ध है। सरकार को प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों के भविष्य की कोई परवाह नहीं है। खर्कवाल ने कहा कि सरकार में जरा भी नैतिकता बची है तो तत्काल इस मामले की सीबीआई जांच कराए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों विधानसभा में फर्जी नियुक्ति का मामला भी सोशल मीडिया में जोरशोरों से वायरल हो रहा है। जिसमें सरकार के मंत्री व विधायकों के करीबियों को नियुक्ति देने की बातें कहीं जा रही हैं। खर्कवाल ने सरकार से पूरे मामलों की सीबीआई जांच की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *