सरकार पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सम्पत्ति कर के विरोध में दुर्गापुरी से मोटाढांक चौराहे तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है। एक ओर तो सरकार हाऊस टैक्स माफ करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर व्यवसायिक एवं भूखण्डों पर टैक्स लगाने का आदेश जारी कर रही है।
दुर्गापुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनविरोधी फैसले लेकर आम जनता पर टैक्स का बोझ थोपना चाह रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों का घोर विरोध करते हुए लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में कारोबार चौपट हो गया है। जिस कारण व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रदेश सरकार किसी बड़े आर्थिक पैकेज की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन सरकार ने व्यवसायिक एवं भूखण्डों पर टैक्स लगाने का आदेश जारी कर दिया है। कोटद्वार भाबर की जनता को इस आदेश के विरोध में नगर निगम कार्यालय में अधिक से अधिक संख्या में आपत्ति दर्ज करानी चाहिए। इस मौके पर तेजपाल सिंह पटवाल, सतेन्द्र सिंह नेगी, सुनीता बिष्ट, विमला देवी, विनीता भारती, अशोक चौधरी, मेहरवान सिंह, कविता देवी, सरिता देवी, रजनी पटवाल, मनोहर सिंह, राजेन्द्र रावत, आशीष काला, बृजेन्द्र सिंह रावत, नंदन सिंह, नीलम देवी, निर्मला सैनी, कृष्णा बहुगुणा, प्रीति देवी, मीना बछुवाण, महावीर सिंह रावत, चन्द्रमोहन सिंह रावत, विजय रावत, देवाशीष रावत, हेमंचद्र पंवार, राजेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।