कोटद्वार-पौड़ी

श्रम मंत्री ने श्रमिक लाभार्थियों को बांटे चेक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोटद्वार। श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने श्रम विभाग में पंजीकृत उन महिला लाभार्थियों और श्रमिकों को सहायता के चेक वितरित किए, जिनके घर पुत्र और पुत्री
का जन्म हुआ अथवा पुत्रियों की शादी हुई है। साथ ही मृतक श्रमिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के चेक भेंट किये। श्रम मंत्री ने कहा कि विभाग श्रमिकों के
साथ हर समय खड़ा है। विभाग की ओर से श्रमिकों के हित में अनके कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। विभाग सभी श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने का
प्रयास कर रहा है। मंत्री ने कहा कि जनता को कोरोना महामारी के समय सर्तक रहने की जरूरत है। क्योंकि जागरूता ही इस बीमारी का एकमात्र उपचार है।
बुधवार को स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अपने आवास पर विभाग में पंजीकृत 4 श्रमिकों को प्रसुति, 7 श्रमिकों को शिक्षा,
4 श्रमिकों को शादी और 4 श्रमिकों की मृत्यु होने पर परिजनों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये। श्रम मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि श्रमिक की मृत्यु होने पर
विभाग की ओर से 2 लाख 10 हजार, श्रमिकों के बच्चों की उच्चशिक्षा के लिए 10 हजार, श्रमिकों के बच्चे होने पर 10 हजार और श्रमिकों की बेटियों की शादी होने
पर 51 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि पौड़ी जनपद में 28 हजार, चमोली में 18 हजार, रूद्रप्रयाग में 7 हजार श्रमिक विभाग में
पंजीकृत है। इन सभी श्रमिकों के खाते में विभाग की ओर से प्रथम व द्वितीय चरण में एक-एक हजार रूपये की आर्थिक सहायता जमा कराई गई है। जिन श्रमिकों
के खाते में आर्थिक सहायता नहीं पहुंची है, जल्द ही उनके खाते में आर्थिक सहायता पहुंच जायेगी। विभाग की ओर से अभी तक 80 करोड़ रूपये श्रमिकों के खाते
में डाले गये है। तृतीय चरण में राशन किट श्रमिकों के घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि हम किसी व्यक्ति की पूर्ति तो नहीं कर सकते
है, किन्तु इस राशि से पीड़ित परिवार को श्रम विभाग के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर सहायक श्रम आयुक्त अरविन्द सैनी, लेबर
इंस्पेक्टर वीपी जुयाल, पार्षद सुभाष पाण्डेय, लीला कर्णवाल, श्रम मंत्री के पीआरओ सीपी नैथानी, भाजपा भाबर मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन जसोला, सुरेन्द्र गुसांई,
विकास माहेश्वरी, मनीष रावत आदि उपस्थित रहे। (फोटो संलग्न है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!