कोटद्वार-पौड़ी

सरोज रावत अध्यक्ष तो ज्योति रावत बनी महासचिव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : सामाजिक संस्था अभ्युदय परिवार लैंसडौन की सोमवार को आयोजित बैठक में डेरियाखाल शाखा का गठन किया गया। सरोज रावत को सर्व सम्मति से अध्यक्ष, ज्योति रावत को महासचिव चुना गया।
डेरियाखाल में पूनम बौंठियाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से सरोज रावत को अध्यक्ष, कुसुम ध्यानी, चांदनी रावत को उपाध्यक्ष, ज्योति रावत को महासचिव, नेहा रावत को सह सचिव, पिंकी देवी को कोषाध्यक्ष, सोनिया को सह कोषाध्यक्ष, संतोषी देवी, जय श्री देवी, उमा देवी को संरक्षक चुना गया। अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को शहरी क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर उनकी प्रतिभा का विकास करना है। अभ्युदय परिवार द्वारा जयहरीखाल, धौलखेत, गोयुं, गुनीयाल, असनखेत, बरस्वार आदि ग्रामीण क्षेत्र में अभ्युदय परिवार की शाखा का गठन किया जायेगा। संरक्षक राजेश्वरी नेगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। शाखा अध्यक्ष सरोजिनी रावत ने कहा अभ्युदय परिवार शहरी क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है। महिलाओं के अनुरोध पर डेरियाखाल में अभ्युदय परिवार की शाखा का गठन हुआ है। बैठक में कुसुम रावत, पूनम बौठियाल, राजेश्वरी नेगी, भावना वर्मा, सरोजनी रावत, रीमा रावत ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन रीमा रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!