सतपुली स्कूल को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। माता मंगला और भोले महाराज द्वारा नयारघाटी सतपुली को नि:शुल्क शिक्षा की सौगात दी गई है। सभी को शिक्षा और सब का स्वास्थ्य मिशन के तहत हंस कल्चरल सेंटर दिल्ली द्वारा नगर पंचायत सतपुली की हंस सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी सतपुली में नि:शुल्क शिक्षा देने का निर्णय लिया गया है। अब एकेडमी में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त होगी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक बी प्रसाद बिजल्वाण ने नयाराघाटी के विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने पर माता मंगल, भोले महाराज और हंस कल्चरल सेंटर दिल्ली का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *