शनिवार का दिन इमरान खान के लिए बेहद अहम, नेशनल असेंबली ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सत्र आयोजित करने का दिया आदेश

Spread the love

 

 

इस्लामाबाद, एजेंसी। शनिवार का दिन इमरान खान के लिए बेहद अहम होने जा रहा है। शनिवार को ही इमरान खान के सियासी भाग्य का फैसला होगा। इस बीच, पाकिस्तान के नेशनल असेंबली सचिवालय ने शुक्रवार को इमरान खान के खिलाफ शनिवार सुबह साढ़े दस बजे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सत्र आयोजित करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को डिप्टी स्पीकर के फैसले को खारिज कर दिया। कोर्ट ने अविश्वास प्रस्ताव की अस्वीति के बाद उठाए गए सभी कदमों को रद कर दिया और नेशनल असेंबली को बहाल कर दिया। कोर्ट ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और सलाहकार आदि 3 अप्रैल तक अपने-अपने कार्यालयों में बहाल हो जाएंगे।
गुरूवार को कोर्ट ने अपने फैसले में सुनाया कि अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली का सत्र शनिवार को होना चाहिए और प्रस्ताव पर मतदान होने तक स्थगित नहीं किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर अविश्वास प्रस्ताव के परिणामस्वरूप इमरान खान को हटाया जाता है, तो उसी सत्र में सदन के नए नेता का चुनाव किया जाना चाहिए।
बता दें कि सत्ताधारी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के कुछ सहयोगियों के अलग होने के बाद इमरान खान की कुर्सी खतरे में आ गई है। पीटीआइ के कई सदस्य भी इमरान खान से बागी भी हो गए हैं। वहीं, अब विपक्ष के पास अविश्वास प्रस्ताव के लिए पर्याप्त संख्या बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *