देश-विदेश

पहाड़ पर दो दिन झुलसाएगी गर्मी, 11 और 12 अप्रैल को लेकर अरेंज अलर्ट जारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्र के लिए प्रचंड गर्मी की चेतावनी जारी की है। आज और के लिए अरेंज अलर्ट, जबकि ग्यारह और बारह अप्रैल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, प्रदेश में तकरीबन सभी शहरों में तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री अधिक चल रहा है। उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व चम्पावत जिलों में आने वाले तीन चार दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्घि होने की संभावना है। इसलिए यह चेतावनी जारी की गई है। सिंह ने बताया कि, गर्मी के इस सीजन में यह पहला रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने इस दौरान राज्य के पहाड़ी जिलों में जंगलों में आग लगने की आशंका जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, चार दिन की गर्मी के बाद 13 और 14 को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जिससे बढ़ते तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, ज्यादा तापमान वाले जिलों में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने, फसल और सब्जियों पर असर पड़ने की संभावना है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की भी संभावना है। संबंधित जिलों के प्रशासन को एडवायजरी जारी करते हुए विभाग ने कहा है कि, इस दौरान वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों में चौकसी बरती जाए और अन्य जिलों से सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाए। किसानों को इस दौरान फसल की नियमित सिंचाई की सलाह दी गई है। वहीं शनिवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। दून में भी आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!