उत्तराखंड

शनिवार महीने का सबसे गर्म दिन रहा, पारा 39 डिग्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। गर्मी के तल्ख तेवर से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। तराई में तापमान चरम पर पहुंचे लगा है। शनिवार पिछले एक माह में सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि इस बार भीषण गर्मी के आसार हैं। उन्होंने बताया कि दिन में तापमान तेजी से बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान में भी लगातार इजाफा हो रहा है। आने वाले कुछ ही दिनों में दिन में पारा तेजी से बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार गर्म हवाओं के साथ लू लोगों की मुसीबतें बड़ा सकती हैं। उन्होंने बताया कि अगले चार दिन तक मौसम साफ रहने के साथ चटक धूप पड़ेगी। इससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 39़0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने में सबसे अधिक तापमान शनिवार को रहा है।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी
गर्मी के साथ हीट वेव चलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड में है। हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी हो चुकी है। साथ रैपिड रिस्पांस टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं विभाग की ओर से हीट वेव को लेकर जनपद स्तर पर 05944250100 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!