कोटद्वार-पौड़ी

प्रत्येक विद्यालय में लगवाई जाएं सावित्रीबाई फुले तस्वीर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयंती पर प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को किया गया याद
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शैल शिल्पी विकास संगठन ने उनके कार्यों को याद किया। कहा कि समाज के बेहतर उत्थान के लिए दिए गए सावित्रीबाई फुले के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान प्रदेश सरकार से प्रत्येक विद्यालय में सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगवाने की मांग की है। कहा कि इससे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी।
बुधवार को राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार आर्य व राजेंद्र सिंह नेगी ने की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए सावित्रीबाई के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सावित्रीबाई के जीवन से युवाओं को प्रेरणा मिले इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में उनकी प्रतिमा लगाई जानी चाहिए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सावित्रीबाई के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती, मनवर सिंह आर्य, सुरेंद्र शमशोर, सुरवीर खेतवाल, अनूप कुमार पाठक, शिव कुमार, केशी राम निराला, विनोद कुमार, धमेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!