पुस्तकालय के लिए एसबीआई देगा दो लाख रूपये

Spread the love

कण्वाश्रम विकास समिति की ओर संचालित किया जाएगा पुस्तकालय
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कण्वाश्रम विकास समिति की ओर से भीमसिंहपुर स्थित कार्यालय में पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा है। पुस्तकालय में पुस्तक के लिए भारतीय स्टेट बैंक भी मदद करेगा।
गुरूवार को समिति के अध्यक्ष वीएस रावत ने बताया कि कण्वाश्रम विकास समिति अपने भीमसिंहपुर स्थित कार्यालय में पुस्तकालय संचालित करने जा रही है। जिसमें अलग-अलग लेखकों व साहित्यकारों ने अपनी पुस्तकें दान की है। बताया कि समिति की ओर से पुस्तकालय में एनसीईआरटी व सीवीएसई की पाठ्य पुस्तकें रखने के लिए एसबीआई मुख्य शाखा के महाप्रबंधक से सीएसआर मद में धन आंवटन का अनुरोध किया था, जिसे कोटद्वार शाखा ने एसबीआई मुख्यालय को भेजा। प्रबंधन ने पुस्तकालय के लिए दो लाख रूपये की सहायता मंजूर कर दी है। कहा कि कण्वाश्रम के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए इसे आइकॉनिक स्थल घोषित किया गया था। समिति जिला प्रशासन व अन्य कई विभागों की बैठक में कण्वाश्रम के विकास के लिए 22 करोड़ की योजना तैयार की गई। कहा कि पूर्व वित्तमंत्री स्व.प्रकाश पंत की पहल पर ओएनजीसी ने कण्वाश्रम के विकास के लिए धन स्वीकार किया था, लेकिन कोरोना काल के कारण यह संभव नही हो सका। अब प्रदेश सरकार के पूर्व अध्यक्ष व मंत्री विशन सिंह चुफाल ने ओएनजीसी प्रबंधन से कण्वाश्रम के विकास के लिए धन आवंटन की मांग की है। इस मौके पर अध्यक्ष वीएस रावत, आशा डबराल, चंद्र प्रकाश नैथानी, मोहन सिंह रावत, नरेंद्र नेगी, कमल नेगी, मनीष ध्यानी, भगवान सिंह रावत, विनोद बहुखंडी, प्रकाश चंद्र भटट उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *