विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: समारंभ फाउंडेशन की ओर से जनता इंटर कॉलेज सकिंडा के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। इस दौरान फाउंडेशन ने अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी शिखा के क्षेत्र में कार्य करने की अपील की।
गुरुवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन ने विद्यालय में पढ़ने वाले 60 विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे। सीमा सजवाण ने कहा कि दूरस्थ गांव में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। मयंक खंतवाल ने कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है। प्रधानाचार्य वीएस सजवाण ने फाउंडेशन के कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम में फाउंडेशन ने विद्यालय को कंप्यूटर भी देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रबंध समिति के उप प्रबंधक दरवान सिंह, पीटीए अध्यक्ष सतीश सिंह रावत, सोबन सिंह बिष्ट, प्रमोद रावत, नरेंद्र सिंह रावत, चंद्रकला शाह, नीलम रावत, ममता नेगी, मुकेश नयाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *