कोटद्वार से होकर हो चारधाम यात्रा की वापसी

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार: कोटद्वार मार्ग से होते हुए चारधाम यात्रा की वापसी करवाने के साथ ही रेलेवे स्टेशन का उच्चीकरण करवाने की मांग को लेकर गोविंदनगर निवासी अंजुम कुमार बडोला ने उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। कहा कि वर्ष 2007 में चारधाम की वापसी श्रीनगर से पौड़ी-कोटद्वार होकर हरिद्वार का प्रस्ताव पास हुआ था। लेकिन, अब तक इसे धरातल पर नहीं उतारा गया है।

गुरुवार को अंजुम कुमार बडोला ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार शैक्षिक, अर्थिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक विकास से आज भी दूर है। इसका असर आज कोटद्वार से भी व्यापारी एवं आम लोग सुविधाओं के अभाव में पलायन को मजबूर हो रहे हैं। कहा कि वर्ष 2007 में भाजपा ने देश की प्रमुख बद्री-केदार चार धाम यात्रा की वापसी श्रीनगर से वाया पौड़ी गढ़वाल – कोटद्वार से होकर हरिद्वार करने का प्रस्ताव पास किया था। लेकिन, आज तक इसे अमल में नहीं लाया गया। यदि चारधाम यात्रा की वापसी कोटद्वार से की जाती है तो इसका लाभ व्यापार व क्षेत्रवासियों को मिलेगा। साथ ही पौड़ी रूट के युवाओं को स्वरोजगार करने में मदद मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कोटद्वार रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण, सौदर्यीकरण व यहां से देश प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए ट्रेन संचालन करवाने की भी मांग उठाई। कहा कि क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए उत्तर प्रदेश व उत्तराख्ांड सरकार को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *