स्कूल खुलने से बाजारों में भी लौटी रौनक

Spread the love

पिथौरागढ़। 11माह से स्कूल बंद होने से छात्र घरों में ही कैद होकर रह गए थे। कोरोना का कहर कम होते ही सरकार ने पहले ही 10व 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए थे। सोमवार को छठीं से 11वीं तक के स्कूल खुलने से बाजारों में भी रौनक लौटी है। स्कूलों से लगे स्थानीय बाजार बच्चों की चहलकदमी से गुलजार रहे। बच्चों ने बाजार पहुंचकर कॉपी, पेंसिल, पैन व अन्य सामान की मनमाफिक खरीदारी की, जिससे व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद जिला मुख्यालय सहित मुनस्यारी, कनालीछीना, झूलाघाट, धारचूला, बेरीनाग, गंगोलीहाट, थल, अस्कोट सहित अन्य स्थानीय बाजार छात्र व शिक्षकों की आवाजाही से गुलजार रहे। 11माह के लंबे इंतजार के बाद बच्चों ने स्कूल खुलने के पहले दिन उत्साह के साथ स्कूल का रुख किया। स्कूल पहुंचने से पहले व बाद में लंबे तनाव से गुजर रहे बच्चों ने बाजार पहुंचकर शिक्षा संबंधी व अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। बच्चों के बाजार पहुंचने पर व्यापारियों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *