Uncategorized

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

आपदा पीडितों की सहायता के लिए पीसीसी ने जारी किये सम्पर्क नंबर
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जनपद चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से हुई दैवीय आपदा में किसी भी सहायता के लिए वरिष्ठ कांग्रेसजनों के दूरभाष नम्बर जारी किये हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह स्वयं चमोली जनपद के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने आई दैवीय आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे हैं जहां पर वे अपदा पीडितों तथा प्रभावितों का हालचाल जानेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वयं प्रीतम सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर उनसे स्थिति की जानकारी ली तथा पार्टी की ओर से पीडितों एवं प्रभावितों की सहायता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि इसी संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों के दूरभाष नम्बर जारी किये हैं जिन पर किसी भी सहायता के लिए वार्ता की जा सकती है। जिन नेतागणों के नम्बर जारी किये गये हैं उनमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह 8477888862, पूर्व मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी 8859077777, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, 9412056959, पूर्व विधायक जीत राम 9411184571 एवं प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट 9411777888 शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!