चंदोला रांई गांव में 10 जुलाई को बंद रहेगें स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुलदार की दहशत के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रखा है। गुलदार की दहशत को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहर से सटे चंदोला रांई गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में दस जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है।
कुछ दिन पूर्व गुलदार ने यहां पर एक चार वर्षीय बच्ची पर हमला कर घायल कर दिया था। जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया। इस मामले में स्कूल के शिक्षकों द्वारा राजस्व उप निरीक्षक नान्दलस्यूं एवं खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी को बताया गया कि इन दिनों बरसात के मौसम में घने कोहरे के कारण छात्र-छात्राओं के स्कूल आते समय गुलदार का भय बना हुआ है। ऐसी स्थिति में बच्चों के अभिभावक उन्हें स्कूल छोड़ने जा रहे हैं। राजस्व उप निरीक्षक नान्दलस्यूं व खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी द्वारा इस संबंध में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए संयुक्त आख्या उप जिलाधिकारी को सौंपी गई। अब उप जिलाधिकारी के अनुरोध पर डीएम डा. आशीष चौहान ने दस जुलाई को चंदोला रांई गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल, राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक स्कूल के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *