आज से शुरू होगा गढ़वाल विवि में साइंस फेयर

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : आइसा एवं साइंस एंड आट्र्स क्लब के संयुक्त तत्वधान में मंगलवार (आज) से सांइस फेयर आयोजित किया जायेगा। दो दिनों तक चलने वाले साइंस फेयर में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी। साइंस एंड आट्र्स क्लब के अध्यक्ष समरवीर सिंह ने बताया कि पांचवा साइंस फेयर 5 से 6 मार्च तक बिड़ला परिसर के सीनेट हॉल में आयोजित किया जायेगा। कहा कि फेयर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि साइंस फेयर के अंतर्गत पोस्टर मैकिंग, क्रिएटिव राइटिंग, क्विज प्रतियोगिता, वाद-विवाद, शतरंज, मोबाइल फोटोग्राफी सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी। प्रतियोगिता में श्रीनगर के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थान के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *