असम में भीषण नाव दुर्घटना, 100 यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर के बाद कई लापता

Spread the love

जोरहट,एजेंसी। असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर भीषण नाव दुर्घटना हुई है। यहां यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई। हादसे के बाद कई लोगों को लापता होने की खबर है। घटना जोरहट जिले के नीमतीघाट की बताई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों नावों में करीब 100 यात्री सवार थे। एक बोट माजुली से नीमतीघाट की ओर जा रही थी जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी। नाव में सवार लापता लोगों की तलाश की जा रही हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। वहीं एनडीआरएफ के डीजी सत्य एन प्रधान ने कहा कि आज जोरहाट में ब्रह्मपुत्र नदी में लगभग 120 यात्रियों को ले जा रही दो नावों की टक्कर हो गई, कई यात्री लापता है। बचाव अभियान जारी है।
राज्य के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने नाव दुर्घटना पर दुख जताते हुए माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्घ्होंने अपने मंत्री बिमल बोरा को शीघ्र माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने को कहा है। सीएम ने अपने प्रधान सचिव समीर सिन्घ्हा को लगातार घटनाक्रम पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा कल माजुली पहुंचेंगे।
जोरहाट के एडीसी दामोदर बर्मन ने कहा कघ्िअसम के ब्रह्मपुत्र नदी में हुई दुर्घटना में शामिल नाव में लगभग 50 लोग सवार थे, जिनमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है। रेस्क्यू टीम मौके पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *